RBSE Board 12th Result Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी यहां से सबसे पहले चेक करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा परीक्षा का रिजल्ट 22 मई 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे जारी करेगा। रिजल्ट घोषित करने के मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे और वे ही परिणाम जारी करेंगे। विद्यार्थी और उनके अभिभावक RBSE के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RBSE 12वीं रिजल्ट तारीख व समय: 22 मई 2025, शाम 05:00 बजे

राजस्थान बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम विज्ञान, कला, वाणिज्य और वरिष्ठ उपाध्याय संकाय के लिए एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में करीब 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

संकायवार विद्यार्थियों की संख्या देखें तो विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984 विद्यार्थी, कॉमर्स में 28 हजार 250 विद्यार्थी, कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 विद्यार्थी तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3907 विद्यार्थी रजिस्टर हुए थे।

विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट चेक करने के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट: rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in

परिणाम की घोषणा के बाद विद्यार्थी आगे की उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में आवेदन करना शुरू करेंगे। इसलिए यह रिजल्ट उनके शैक्षणिक भविष्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट को विद्यार्थी अस्थायी मार्कशीट के तौर पर मान सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उनके संबंधित विद्यालयों में बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

परिणाम घोषित होने के बाद कुछ विद्यार्थी अपने नंबरों से असंतुष्ट हो सकते हैं। ऐसे छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड पुनर्मूल्यांकन एवं रीचेकिंग के विकल्प भी प्रदान करता है। विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड से जुड़े रिजल्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक, और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ हमारे पोर्टल को नियमित तौर पर विजिट करते रहें।

सभी विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट और भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं।

RBSE 12th Result 2025 (Arts)Arts
RBSE 12th Result 2025 (Science)Science
RBSE 12th Result 2025 (Commerce)Commerce
RBSE 12th Result 2025 (Upadhaya)V. Upadhaya
RBSE Official WebsiteRBSE

Leave a Comment

Join WhatsApp Group